थाना क्षेत्र के शादियाबाद मोड़ पर बुधवार की रात चोर सर्राफा की दूकान में सेंध लगाकर हजारों रूपये के सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए। दूकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
शादियाबाद थाना क्षेत्र के बरहट गांव निवासी कन्हैया लाल वर्मा की सर्राफा की दूकान नंदगंज के शादियाबाद मोड़ पर है। सर्राफा दूकानदार रोज की तरह बुधवार को भी अपनी दूकान बंद करके घर चला गया। देर रात चोर पीछे से
सेंध लगाकर दूकान में घुस गए और तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखा आधा किलो चांदी और 50 ग्राम सोने के जेवरात उठा ले गए। सुबह जब सर्राफ दूकान पर पहुंचा और ताला खोलकर दूकान का शटर उठाया तो भीतर बिखरा
सामान देखकर वह घबरा गया। दूकान से सारा सामान गायब था। उसने तत्काल इसकी जानकरी पुलिस को दी। चोरी की सूचना मिलते ही आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस
मामले में पीड़ित सर्राफ ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का पर्दा-फाश कर दिया जाएगा।