फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर

Fri, 08 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान मिश्रबाजार से विशेश्वरगंज जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया। कारवाई के चलते दूकानदारों में हड़कंप मची रही।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी सदर नेहा प्रकाश के नेतृत्व में दिन में अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। मिश्रबाजार तिराहे से शुरु हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान विशेश्वरगंज तक चलाया गया। अभियान से पहले संबंधित मार्ग पर कुछ लोगों की तरफ से

अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया गया था जबकि जिन लोगों ने नहीं हटाया था उनके बोर्ड, टिनशेड एवं नाली पर किए गए पक्के निर्माण एवं पटिया को तोड़ दिया गया। नाली एवं सड़क पर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी के
विज्ञापन


जरिए क्षतिग्रस्त कर दिया गया। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक चले इस अभियान से दूकानदारों में हड़कंप मचा रहा। अतिक्रमण हटाने के दौरान चिन्हित स्थान से अधिक दूरी तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से कुछ

दूकानदारों में नाराजगी दिखाई दी। अतिक्रमण पर बुलडोजर चलने से अतिक्रमणकारियों में अफरा तफरी मची रही। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में चलाए गए अभियान की वजह से मार्ग पर यातायात मेें कई बार अवरोध

उत्पन्न हुआ। विशेश्वरगंज चौराहे के पास जाम की स्थिति रही जिससे लोगों को निजात दिलाने के लिए पुलिस कर्मी हांफते रहे। मौके पर नगरपालिका परिषद के प्रशासक एके सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर वेदप्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन


शहर कोतवाली केके मिश्र सहित पालिका के कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें