फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक लाख रुपये समेत आभूषण मोटर चोरी, पाइप काट ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बुधवार की रात चोरों ने एक मकान, दुकान, खेत में लगे ट्यूबवेल को निशाना बनाया। एक लाख नकदी, आभूषण, तीन बिजली के मोटर और एक सबमर्सिबल की पाइप पर हाथ साफ कर दिया। चाेरी की घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

भीमापार : सादात थाना क्षेत्र के मंगारी गांव के हरिजन बस्ती के पास सड़क किनारे बने कटरे में शैलेंद्र सिंह पशुओं के लिए चुन्नी और चोकर की दुकान करते हैं। दुकानदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दुकान कर्मी रविंद्र राम रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह उन्होंने दुकान खोली तो देखा कि छत के रास्ते सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर दुकान में बिजली सप्लाई करने के लिए लगा करीब सात हजार रुपये का दस किलोवाट का स्टेबलाजर गायब है। चोरी की जानकारी पुलिस को दी गई। सादात थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। खानपुर: थाना क्षेत्र के बहदिया गांव निवासी अशोक यादव के घर के पीछे से चोर देर रात घुस गए। पीड़ित अशोक यादव ने बताया कि चोरों ने करीब एक लाख रुपये नगदी और आभूषण उड़ा दिया। आंगन में सो रही महिलाओं ने शोर मचाया, तब तक चोर भाग निकले। थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। लठ्ठूडीह: करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के देवरिया व महेशपुर गांव के सिवान से चोर तीन बिजली के मोटर और एक सबमर्सिबल पंप को उड़ा दिया। देवरिया गांव निवासी संजय सिंह और राजाराम यादव व महेशपुर गांव निवासी संजय पांडेय ने बताया कि चोर दो एचपी का मोटर और मिंटू पांडेय का तीन एचपी का मोटर उड़ा दिया। सबमर्सिबल की पाइप चोरों ने काट ली।
संजय पांडेय के बंद पक्के कमरे के ऊपरी लोहे की चादर काटकर दो फावड़े, दो तगाड़, रम्मा सहित मोटर चोरी हो गई। करीमुद्दीनपुर थाना प्रभारी शैलेश कुमार राय ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें