फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: असम में आर्मी की जीप खाई में गिरी, गाजीपुर के जवान की मौत, नौकरी के बाद पहली बार आना था घर

Wed, 02 Jun 2021 04:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

असम में हुए एक हादसे में गाजीपुर निवासी सेना के जवान अभिषेक यादव की मौत हो गई। सेना  के अधिकारियों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  बीते वर्ष भारतीय सेना में शामिल होने के बाद  अभिषेक पहली बार तीन जून को घर आने वाले थे। 
विज्ञापन
आर्मी जवान अभिषेक यादव (23) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में बीते 30 मई को आर्मी के जवानों की एक जीप खाई में गिर गई। इस हादसे में घायल उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी जवान की मौत बुधवार सुबह हो गई। जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के लाल आर्मी जवान की खाई में जीप गिरने से मौत हो गई। असम में पहाड़ी पर लगे सैनिक कैंप से उतरते समय ये हादसा हुआ। इधर घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पार्थिव शरीर तीन जून को पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


वृंदावन गांव निवासी आर्मी जवान अभिषेक यादव (23) असम में तैनात थे। बीते 30 मई को असम में पहाड़ी पर लगे सैनिक कैंप से नीचे उतरते समय अनियंत्रित होकर जीप खाई में गिर गई थी। हादसे में जीप सवार पांच जवानों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीन घायल जवानों को असम के तेजपुर स्थित सैनिक अस्पताल मे भर्ती कराया गया था।

बुधवार की सुबह 10 बजे इलाज के दौरान गाजीपुर के अभिषेक यादव की मौत हो गई। सेना  के अधिकारियों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनके रोने-बिलखने की आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, जवान के पिता रामजनम यादव और बड़े भाई हरिकेश यादव असम के लिए रवाना हो गए हैं। अभिषेक अभी बीते वर्ष ही सेना मे भर्ती हुए थे। वह नौकरी पाने के बाद पहली छुट्टी पर तीन जून को घर आने वाले  थे। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का वह एकमात्र कमाऊ पुत्र थे। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरा गांव इस घटना से मर्माहत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें