फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-छह में दाखिले की जंग आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 3700 से अधिक विद्यार्थियों के बीच शनिवार को दाखिले की जंग होगी। आज होने वाली परीक्षा के लिए इस बार एक अधिक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस वर्ष छह केंद्रों पर आयोजन किया गया है। एक पाली में आयोजित परीक्षा के लिए केंद्रवार विद्यार्थी आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के पुलिस लाइन के पास जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना वर्षों पहले की गई थी। विद्यालय की कक्षा छह की 40 सीटों पर दाखिले के लिए हर वर्ष प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। 11 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए जिले के विभिन्न विकास खंडों से हजारों की संख्या में विद्यार्थियों की तरफ से आवेदन किया गया था। इन आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद प्रवेश परीक्षा के लिए 3706 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। प्रवेश परीक्षा में सबसे ज्यादा विद्यार्थी जखनियां और सबसे कम भदौरा विकासखंड के बैठेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, जखनियां के 703, मनिहारी के 154, सादात के 135, सैदपुर 138, देवकली 196, बिरनो के 228, मरदह 246 तथा गाजीपुर के 432 विद्यार्थी हैं। इसके अलावा, करंडा 152, कासिमाबाद 357, बाराचवर 153, मुहम्मदाबाद 271, भांवरकोल 112, जमानिया 234, रेवतीपुर 124 और भदौरा ब्लाक के 71 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा एक पाली में दिन में साढ़े 11 से डेढ़ बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी जरूरी व्यवस्था की गई है। प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा-छह की प्रवेश परीक्षा छह केंद्रों पर आयोजित है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है। डा. इकरामुद्दीन सिद्दीकी, प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय
विज्ञापन

सबसे ज्यादा विद्यार्थी एमजेआरपी स्थित केंद्र पर
गाजीपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। इसमें एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में 1239, शाहफैज पब्लिक स्कूल में 675 और राजकीय सिटी इंटर कालेज में 517 विद्यार्थी बैठेंगे। इसके अलावा, राजकीय बालिका इंटर कालेज में 432, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज स्थित केंद्र पर 486 और पहली बार बने केंद्रीय विद्यालय स्थित केंद्र पर 357 विद्यार्थियों के बीच दाखिले की जंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें