फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मकर संक्रांति के स्नान लिए जमानिया का चक्काबांध प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय गंगा घाटों का सोमवार को एसडीएम अभिषेक कुमार ने निरीक्षण कर जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर के चक्काबांध गंगा घाट को मकर संक्रांति पर स्नान के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया।
विज्ञापन

मकर संक्रांति का पर्व हर वर्ष की तरह इस बार भी मंगलवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर के सभी प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है।
नगर के चक्काबांध घाट पर तेज ढलान और गहरा पानी होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
वहीं, घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने से यह खतरा और भी बढ़ गया है। सुरक्षा के मद्देनजर डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर क्षेत्र के चक्काबांध घाट पर मकर संक्रांति स्नान को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उनकी तरफ से स्थानीय प्रशासन को आदेश दिया गया है कि घाट पर नोटिस चस्पा कर आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें