फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 96 लाख से जमानिया में बनेगा जमदग्नि स्मारक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के पर्यटन मानचित्र पर जमानिया को नई पहचान दिलाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। जमानिया नगर पालिका परिषद की ओर से 96 लाख रुपये की लागत से जमदग्नि स्मारक का निर्माण कराया जाएगा। खास बात यह है कि स्मारक के साथ ही यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस एक पार्क भी विकसित किया जाएगा। जमानिया की ऐतिहासिक विरासत से जुड़े महर्षि जमदग्नि के नाम पर बनने वाला यह स्मारक नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने का माध्यम बनेगा। नगर के जीजीआईसी के पास करीब तीन बिस्वा भूमि पर इसका निर्माण प्रस्तावित है। 2025 में भेजे गए प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब योजना को अमलीजामा पहनाने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

अब तक जमानिया के लोगों को आधुनिक सुविधाओं वाले पार्क का अभाव खल रहा था, लेकिन इस परियोजना के पूरा होने के बाद यह कमी दूर हो जाएगी। साथ ही यह स्मारक जमानिया आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। जमानिया नगर पालिका के चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जमदग्नि स्मारक का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही नगर में अन्य विकास कार्य भी तेजी से चल रहे हैं। प्रयास है कि जमानिया को जनपद के बेहतर नगर निकायों में शामिल किया जाए।
ये होंगी व्यवस्थाएं
नगर पालिका की योजना के अनुसार स्मारक परिसर में हरियाली के लिए पौधरोपण, बैठने के लिए बेंच, सेंसरयुक्त स्ट्रीट लाइट, शौचालय और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही लोगों के टहलने के लिए पाथ-वे और योगाभ्यास के लिए विशेष स्थान भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें