फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों के भिड़ंत से लगा जाम, आवागमन रहा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय चौक पर शनिवार को दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। संयोग अच्छा रहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दोनों ट्रकों को हटने में लगभग दो घंटे का समय लग गया। इससे चौक के चारों तरफ आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से ट्रकों को हटवाया, तब जाकर यातायात सुचारू रूप से शुरू हो पाया।
विज्ञापन

कासिमाबाद तहसील मुख्यालय का चौक इन दिनों पूरी तरह से वाहनों के चलने से खतरनाक हो गया है। चौक पर गोलंबर न होने से हमेशा दुर्घंटना की आशंका बनी रहती है। कासिमाबाद चौक से रसड़ा, मऊ, गाजीपुर एवं युसुफपुर मार्ग जुड़े हैं। सोमवार की सुबह करीब छह बजे रसड़ा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक और मऊ की तरफ से आ रहे ट्रक में भिड़त हो गई। टक्कर इतना जोरदार रहा कि आसपास की दुकानें तक हिल गई। साथ ही इसकी तेज आवाज चौक से काफी दूर तक सुनाई दी। दोनों ट्रकों के आपस में टक्कर के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। स्थानीय लोगों ने दोनों ट्रकों के ड्राइवर और क्लीनर का हाल-चाल लिया तो पता चला कि दोनों ट्रकों के स्टाफ सही सलामत है। कोई अनहोनी नहीं हुई है। साथ ही किसी और गाड़ी में टक्कर नहीं थी। पुलिस घटना स्थल पर कुछ देर में पहुंची और दोनों ट्रकों के आपस में टक्कर को देखते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण में लगी कंपनी से जेसीबी मंगा कर दोनों ट्रकों को हटवाया। ट्रकों को हटाने में लगभग दो घंटे का समय लग गया। ट्रकों के हटते ही चारों मार्गों पर लगा जाम धीरे-धीरे समाप्त हुआ। कासिमाबाद चौक पर गोलंबर न होने से प्रतिदिन दुर्घंटना के आसार बने रहते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराकर कासिमाबाद चौक पर गोलंबर बनाने की मांग किया है, जिससे दुर्घंटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें