फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम की झाम से मुक्ति दिलाएगा वन-वे फार्मूला

Wed, 14 Dec 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
शहर के विशेश्वरगंज चौराहा पर जाम से बचाने के लिए वन वे का पालन कराते यातायात प्रभारी रामसकल यादव।
विज्ञापन
शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने वन वे फार्मूला की तरकीब निकाली है। बुधवार को विशेश्वरगंज-कचहरी मार्ग को पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन के निर्देश पर वन-वे कर दिया गया। बीते कुछ दिन पूर्व पुलिस प्रशासन की ओर से रौजा स्थित चौराहे के आस पास लगने वाले जाम के कारणों की जानकारी सर्वे कराकर किया गया था। 
विज्ञापन



सर्वे के मुताबिक ही कोतवाल आरआर उपाध्याय और यातायात प्रभारी रामसकल सिंह के नेतृत्व में रौजा स्थित पटरियों पर अतिक्रमित करने वाले दूकानदारों को हटने क हिदायत दी गई थी। साथ ही सड़क के किनारे बेवजह खड़े वाहनों को भी हटवाने का निर्देश वाहन चालकों को दे दिया गया था। निर्देश का पालन कराने के लिए जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है।

इसके बाद आज विशेश्वगंज-कचहरी मार्ग को वन-वे करने काम किया गया। पहले दिन तो लोगों को यह समझ में ही नहीं आ रहा था कि पुलिस द्वारा मार्ग पर क्यों नहीं जाने दिया जा रहा है। जब लोगों को यह पता चला कि मार्ग को वन-वे कर दिया गया है तो वह भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करने के लगे रहे। इस संबंध में यातायात प्रभारी रामसकल सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्य किया जा रहा है। इस मार्ग के वने-वे हो जाने से लोगों को काफी हद तक जाम की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें