सोनवानी गांव में मंगई नदी से जाल हटवाती राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें। संवाद
दुबिहा। मुहम्मदाबाद तहसील प्रशासन की ओर से पुलिस की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को सोनवानी के पास मगई नदी से तीन जाल को हटवाया गया। जाल काफी मजबूत होने के कारण उसको हटाने में तीन घंटे का समय लग गया। जाल हटने के बाद क्षेत्रीय किसानों ने राहत की सांस ली।
मुहम्मदाबाद नायब तहसीलदार नीतीश कुमार शाही ने बताया कि करीमुद्दीनपुर थाने की पुलिस के सहयोग से मगई नदी से जाल हटाया गया। मुहम्मदाबाद तहसील प्रशासन और बलिया जनपद के नरही थाना पुलिस को संयुक्त रूप से जाल हटवाने की कार्रवाई करनी थी। नरही थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन कुछ देर बाद वापस लौट गई। इसके बाद करीमुद्दीनपुर पुलिस और प्रशासनिक टीम ने जाल हटाने की कार्रवाई पूरी की। संवाद