फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नीलगाय के बच्चे को निगलकर धान के खेत में पड़ा था 12 फीट का अजगर

विज्ञापन
फुलवारी कलां गांव में पकड़े गये अजगर को देखते लोग। स्रोत- पाठक
विज्ञापन
औड़िहार (गाजीपुर)। सैदपुर क्षेत्र के फुलवारी कलां गांव में बृहस्पतिवार सुबह धान के खेत में करीब 12 फीट लंबा अजगर मिलने से खलबली मच गई। अजगर नीलगाय के बच्चे को निगलने के बाद खेत में सुस्त पड़ा था। धान की फसल देखने पहुंचे किसान रामबचन यादव की नजर विशालकाय अजगर पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। वह शोर मचाते हुए खेत से बाहर भागे। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

गांव निवासी विशाल सिंह ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलने पर वन विभाग के सैदपुर के रेंजर निशिकांत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने ग्रामीणों को अजगर से दूर रहने की हिदायत दी और सावधानी से उसका रेस्क्यू शुरू किया।
रेस्क्यू के दौरान अजगर ने निगले हुए मृत नीलगाय के बच्चे को उगल दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने करीब 12 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित कब्जे में ले लिया। अजगर के खेत में मिलने की खबर आसपास के गांवों में भी फैल गई। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई। वन विभाग के सैदपुर के रेंजर निशिकांत सिंह के मुताबिक उसे आबादी से दूर किसी सुरक्षित प्राकृतिक जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। घटना के बाद किसान कुछ देर तक खेत में जाने को लेकर सहमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें