फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार तक गणना प्रपत्रों को पूर्ण करना संभव नहीं, समय बढ़ाएं : विधायक

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर बैठक को संबो​धित करते जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह-संवाद
विज्ञापन
गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में शनिवार को एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक जिला कार्यालय में हुई। इसमें कार्यक्रम की प्रगति, मतदाता गणना प्रपत्र वितरण तथा फॉर्म भरने से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि और जनपद के एसआईआर कार्यक्रम के संगठन प्रभारी, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि अभी तक जनपद के कई बड़े गांवों में बूथ स्तर पर गणना प्रपत्र वितरित नहीं हो पाए हैं। सर्वर लगातार डाउन रहने से बीएलओ समय पर फॉर्म भर नहीं पा रहे हैं। अधिकांश स्थानों पर बिना समुचित ट्रेनिंग के बीएलओ द्वारा फॉर्म भरे जाने से गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते 4 दिसंबर तक मतदाता गणना प्रपत्रों को पूर्ण करना संभव नहीं है। सिंह ने निर्वाचन आयोग से एसआईआर कार्यक्रम की समय सीमा कम से कम 3 माह बढ़ाने की जोरदार मांग की। बैठक में विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, विधायक जयकिशन साहू, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम के अलावा सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, डॉ. ननकू यादव, सुधीर यादव आदि उपस्थित रहे। पूर्व विधायक सुब्बा राम को दी गई श्रद्धांजलि-बैठक के अंत में जखनिया के पूर्व विधायक सुब्बा राम के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। पार्टी कार्यालय में उनके पार्थिव चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया गया। सभी नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें