फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में वाटर कूलर खराब होने से प्यास बूझाना पड़ रहा महंगा

विज्ञापन
शहर के मिश्र बाजार स्थित खराब पड़ा वाटर कूलर का कूलिंग सिस्टम। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। मार्च के दूसरे पखवाड़े में गर्मी पड़ने लगी है। ऐसे में राहगीरों और दुकानदारों को ठंडे पानी की जरूरत महसूस हो रही है। शहर के चौराहों या सार्वजनिक स्थानों पर नगर पालिका ने वाटर कूलर लगवाए थे। उनमें से अधिकांश वाटर कूलर खराब हो गए हैं। किसी की टोटी खराब है तो किसी से गरम पानी आ रहा है। ऐसे में लोगों को प्यास बुझाने के लिए भटकना या बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जनपद में पिछले एक पखवाड़े से अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सीयस के बीच रह रहा है। दिन के 10 बजे से शाम के चार बजे तक लगातार गर्मी रह रही है। नगर पालिका ने तकरीबन चार वर्ष पहले लोगों को शुद्ध और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर 12 वाटर कूलर लगवाए थे। कुछ महीनों तक तो वाटर कूलर ठीक रहे लेकिन इसके बाद देखरेख के अभाव में खराबी आनी शुरू हो गई। उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। सिंचाई विभाग चौराहे, मिश्रबाजार स्थित शिवमंदिर के पास लगा वाटर कूलर का कूलिंग सिस्टम लंबे समय से खराब है। उनसे गरम पानी आता है। आस-पास के दुकानदारों का कहना है कि गर्मी बढ़ने से पेयजल की चिंता होने लगी है। दिन भर पानी की जरूरत पड़ती है। वाटर कूलर ही सहारा थे। अगर इनको नहीं बनवाया गया तो कितना बोतल बंद पानी खरीदा जाएगा। जो ग्राहकों और अपने लिए पर्याप्त हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें