फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आईएस-191 गैंग का सदस्य और हिस्ट्रीशीटर मुन्ने खां गिरफ्तार, नूर अहमद के नाम से पासपोर्ट बनवाकर की विदेश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद पुलिस मुख्तार अंसारी के आईएस 191 गैंग के सदस्य और हिस्ट्रीशीटर इम्तेयाज अहमद उर्फ मुन्ने खां को बृहस्पतिवार को मसूदपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक मुन्ने फर्जी तरीके से आधार कार्ड और शपथ पत्र के सहारे गुमराह करते हुए लखनऊ के पते पर पासपोर्ट जारी करा लिया था। इसके बाद नवीनीकरण कराते हुए दो माह पहले विदेश यात्रा भी की थी। गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद श्यामजी यादव ने बताया हिस्ट्रीशीटर रूंगटा अपहरण हत्याकांड भेलूपुर वाराणसी मामले में नामजद रहा है। थानाध्यक्ष के मुताबिक उसने धोखाधड़ी कर अपना जन्मस्थान मूल पता व अपराधिक कृत्यों को छिपाते हुए फर्जी तरीके से दो आधार कार्ड बनवाया हैं। झूठे शपथपत्र के आधार पर पासपोर्ट बनवा लिया और दो माह पहले विदेश यात्रा कर ली। मामला संज्ञान में आने पर बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। थाने में दर्ज किए गए मुकदमे के मुताबिक वह शादियाबाद थाना क्षेत्र के मसूदपुर का निवासी है, जो शादियाबाद का हिस्ट्रीशीटर भी है और आईएस-191 गैंग का सदस्य है। गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसने कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया हैं। वर्ष 1975 से अब तक अपहरण, हत्या, चोरी, मारपीट व गुण्डागर्दी आदि के कुल 31 मुकदमे दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर होने के कारण समय-समय पर उनकी निगरानी की जाती रही। इसी दौरान पुलिस पता चला कि वह अपना जन्म स्थान व पता तथा आपराधिक कृत्यों को छिपाते हुए धोखाधड़ी और कूटरचित तरीके से झूठा साक्ष्य देते हुए फर्जी नाम पता पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ से पासपोर्ट जारी करा लिया है। विदेश यात्रा कर उसने पैसा भी कमाया है। जांच की गई तो सच्चाई सामने आ गई। उसने नूर अहम इंसाफनगर सेक्टर आठ, इंद्रा नगर लखनऊ के नाम पर आधार कार्ड बनवा लिया था और उसी आधार पर पासपोर्ट नंबर 21 दिसंबर 2006 को जारी करा लिया। 18 सितंबर 2019 को पासपोर्ट का नवीनीकरण भी कराया। पासपोर्ट कार्यालय से पत्राचार कर पासपोर्ट से संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर जांच की गई तो सच्चाई सामने आ गई। पासपोर्ट में जन्म स्थान लखनऊ अंकित है। जबकि जन्म स्थान व मूल पता मकान संख्या 68 ग्राम मसूदपुर थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर है। पुलिस ने परिवार रजिस्टर, बैंक खातों में की गई केवाईसी की जानकारी की गई तो यूनियन बैंक शाखा तो सच्चाई सामने आई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें