फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिजली के खंभे से टकराई कार, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगंज मेहनाजपुर मार्ग पर स्थित भभौरा गांव के पास बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार बगल वाली सीट बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती है।
विज्ञापन

कन्हयीपुर उसरहां निवासी संदीप यादव (26) बुधवार की रात करीब 12 बजे अमेदा से मित्र सच्चे लाल यादव के साथ कार से घर आ रहा था। भभौरा के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में कार चला रहे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वही बगल वाली सीट पर बैठा घोघवां निवासी सच्चे लाल यादव उर्फ घुरहू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद माैके पर ग्रामीण जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। परिजनों के मुताबिक, संदीप यादव दो भाइयों में छोटा था। बेटे की मौत की जानकारी होते ही मां निर्मला और पत्नी चित्रलेखा रो-रोकर बेसुध हो गई। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें