Ghazipur News : गाजीपुर जिले के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह का ट्रांसफर हो गया है। उन्हें पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी मिली है। वहीं गाजीपुर में इराज राजा को पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है।
गाजीपुर जिले के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह का स्थानांतरण पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के लिए हुआ है। जबकि उनके स्थान पर जालौन में एसपी के पद पर तैनात इराज राजा को एसपी बनाया गया है। वह 2017 बैच के आईपीएस है और तेज तर्रार अधिकारियों में पहचान है।
विज्ञापन
वहीं, एसपी ओमवीर सिंह मुख्तार अंसारी और उनके गैंग आईएस 191 के खिलाफ लगातार कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहे। उनके कार्यकाल में करोड़ों की हेरोइन, गांजा बरामद हुआ।