जिले में बढ़ रहे अपराध के खिलाफ आस्तीन चढ़ाए आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट
(आईपीएफ) ने गुरुवार को कानून व्यवस्था की मांग को लेकर सरजू पांडेय पार्क
में धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि
अपराध के खिलाफ एवं लोकतांत्रिक अधिकारों और कानून व्यवस्था कायम करने की
मांग को लेकर संघर्ष को धार दी जाएगी।
उन्होंने राजेश यादव हत्याकांड की
निष्पक्ष जांच हाईकोर्ट के रिटायर जजों की टीम से कराने की मांग करते हुए
कहा कि लोकल सीबीसीआईडी नियुक्त जांच संदेहात्मक होगी। मनोज सिंह हत्या और
लूट कांड, गंगौली निवासी लल्लन प्रसाद वर्मा की हत्या और लूटकांड तथा
सर्राफा व्यवसायी छोटू वर्मा के साथ हुई लूट की घटनाओं का पर्दाफाश कर
दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। कहा कि पीडि़त फरियादियों की शिकायतें नहीं
सुनी जा रही है। घटनाओं की लीपापोती अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नीलम राजभर
गोलीकांड की चर्चा करते हुए उसके उपचार के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराने
की मांग की। उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराध के खिलाफ तहसील स्तरीय वर्कर
कंवेंशन 20 मई से 10 जून तक चलाया जाएगा। कंवेंशन का विषय अपराध का राज
बनाम कानून का राज होगा। अंत में 11 मई को अखिल भारतीय राजभर समाज की तरफ
से कासिमाबाद थाना पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में भाग लेने का निर्णय लिया
गया।
सभा में विजय राव, सुरेन्द्र वर्मा, वकील राम, अमरनाथ कुशवाहा,
मुनेन्द्र मोहन, शौकत अली, नागेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र राजभर, रामनारायण,
सुरेश मौर्य, डा. फतेह मुहम्मद, जितेन्द्रनाथ, शैलेन्द्र यादव, मुसाफिर
कुशवाहा, त्रिलोकी यादव, पारस यादव, नंदू यादव आदि ने विचार व्यक्त किया।