फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में दस वर्ष में 8 गुना बढ़ा निवेश : मनोज सिन्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार में रेलवे का अभूतपूर्व विकास हुआ है। रेलवे का यह स्वर्णिम काल चल रहा है। 2014 के बाद पहले की तुलना में आठ गुना निवेश रेलवे में बढ़ा है। इससे पूर्वांचल में रेलवे के विकास की तमाम परियोजनाएं पूरी हुई। साथ ही रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण हुआ। वह मंगलवार को गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन स्थित अतिथि विश्राम गृह एवं कम्युनिटी सेंटर के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गाजीपुर-मऊ रेलखंड परियोजना का एक हिस्सा कार्य स्थगित हो गया था। भारत सरकार के वर्तमान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का विशेष रूप से आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि पिछला बजट जो देश की संसद ने पारित किया। उसमें दोबारा से इस रेलखंड के बजट की स्वीकृति दी गई है।
उन्होंने कहा कि पूरे देश का छोड़िए केवल पूर्वांचल की बात करें तो आज यहां पहले से बहुत ही बेहतर स्थिति है। हर रेल रूट पर दोहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने उप राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, आरवीएनएल के निदेशक विकास चन्द्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, अभिनव सिन्हा, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह आदि उपस्थित रहें। संचालन अभिनव सिंह छोटू ने किया

अनुच्छेद 370 ऐसी लकीर है जो कभी बदल नहीं सकती
गाजीपुर। उप राज्यपाल ने पत्रकारों की ओर से अनुच्छेद 370 हटाने के राजनीति से जुडे सवाल पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि राजनीतिक मामलों में प्रतिक्रिया देने की मुझे आवश्यकता नहीं है। मैं समझता हूं जो कानून देश की संसद ने बना दिया। सर्वोच्च न्यायालय ने जिस पर वैधानिक मोहर लगा दी। मुझे लगता है वो ऐसी लकीर है, जो कभी बदल नहीं सकती। जम्मू काश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव हुए। जिससे पूरी दुनिया मे एक संदेश गया।
पीएम भी रुक सकते हैं इस अतिथि गृह
गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने सिटी रेलवे स्टेशन पर अधिकारी विश्राम गृह व कम्युनिटी सेंटर का लोकार्पण किया। चार करोड़ रुपये से अधिकारी विश्राम गृह व कम्युनिटी सेंटर का निर्माण हुआ है। इसका शिलान्यास 27 मई 2017 को हुआ था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए यह एक महत्वपूर्ण स्थान होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब वाराणसी आते थे तो बीएलडब्ल्यू के रेलवे अतिथि गृह में रुकते थे। मैं भी कई बार उसमें रुका, मुझे लगा कि क्या गाजीपुर में भी ऐसा विश्राम गृह बन सकता है। इस बाबत मैंने रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों से चर्चा की कि यदि कभी प्रधानमंत्री यहां (गाजीपुर) रुकने के लिए आ जाए और रुके तो उनको यह न लगे कि गाजीपुर में उनके लायक कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि रेलवे ने शानदार रेलवे अतिथि गृह और कम्युनिटी सेंटर का निर्माण पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें