फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आधी रात हो रही शराब तस्करी की जांच शुरू, सात संदिग्धों को पुलिस ने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शराब तस्करी के वायरल वीडियो को लेकर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। शुक्रवार की देर रात पुलिस ने दिलदारनगर स्टेशन से करीब 800 मीटर के क्षेत्र में एक दुकान के पास से सात संदिग्धों को उठा लिया। यहीं नहीं पूरे इलाके में जगह- जगह तलाशी शुरू कर दी गई। साथ ही बिहार के सीमावर्ती इलाके में स्थित शराब की दुकानों की निगरानी तेज कर दी गई है। आबकारी विभाग की टीम भी सक्रिय हो चुकी है। दिलदारनगर स्टेशन के पास रात दो बजे से भोर में चार बजे तक तीन दुकानों से शराब तस्करी का वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। शुक्रवार देर रात पहुंचकर पुलिस ने दुकानों का चिह्नित करने का क्रम शुरू कर दिया। दुकानदारों से पूछताछ करने के साथ दुकानों के चारों तरफ की गहनता पूर्वक जांच में जुटी रही। यहीं नहीं एक दुकान के पास से सात संदिग्धों को भी हिरासत में लेने के साथ पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के एक्शन मोड में आने और सक्रिय होने की जानकारी होते ही शराब की तस्करी में संलिप्त तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, आबकारी विभाग के उच्चाधिकारियों ने मातहतों को अलर्ट मोड पर रखा है। कहा कि निर्धारित समय के बाद खुलने वाली दुकानों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जा जाए। खासकर बिहार से सटे जनपद के इलाके जहां शराब की दुकानें संचालित हो रही हैं, उनकी विशेष निगरानी रखी जा रही है। वहीं महकमे के उच्चाधिकारियों ने इस पूरे मामले को लेकर कड़ा रूख अख्तियार करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों से पूरे मामले की जानकारी लेने में जुटे हंै।
विज्ञापन

जिम्मेदारों को सताने लगा कार्रवाई का डर -शराब तस्करी के वायरल वीडियो के मामले में जिम्मेदारों को कार्रवाई का भय सताने लगा है। सूत्रों के मुताबिक जीआरपी और आरपीएफ के भी उच्चाधिकारी स्थानीय अधिकारियों एवं कर्मियों से इस पूरे मामले की जानकारी लेने में जुटे हैं। उन्हें पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में इलाके के जिम्मेदारों को गाज गिरने और कार्रवाई का भय सताने लगा है।
रात के अंधेरे में हो रहे खेल की होती रही चर्चा-दिलदारनगर इलाके में रात के अंधेरे में हो रहे शराब तस्करी के खेल के वायरल वीडियो की चर्चा लोगों में सुबह से ही शुरू हो गई। शायद ही कोई चाय की दुकान हो, जहां शराब तस्करी के इसक पूरे खेल की चर्चा नहीं हो रही हो। लोग इस पूरे मामले में अब पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी के अलावा आबकारी विभाग की कार्रवाई को लेकर टकटकी लगाए बैठे हैं। वहीं रात के अंधेरे में गुलजार होने वाली दुकानों पर रात आठ बजे के बाद सन्नाटा दिखाई पड़ा।
विज्ञापन

गाजीपुर पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। - वैभव कृष्ण, डीआईजी जोन वाराणसी
रात के अंधेरे में शराब तस्करी के खेल की जानकारी मिलते ही आबकारी विभाग के साथ एक टीम लगाकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। यहीं नहीं देर रात टीम ने एक दुकान के पास से सात संदिग्धों को उठाया गया है। पूछताछ चल रही है। सीमावर्ती इलाकों के शराब की दुकान पर भी नजर रखी जा रही है।- डाॅ. ईरज राजा, एसपी गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें