फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: इंटरलॉकिंग मार्ग बना तालाब, धान रोप कर प्रदर्शन

विज्ञापन
नसरतपुर गांव में इंटरलॉकिंग मार्ग पर जमे बारिश के पानी के बीच धान की रोपाई करते लोग। संवाद
विज्ञापन
मरदह। विकासखंड क्षेत्र के सहकारी समिति नसरतपुर के सामने से वार्ड 7 और 8, यादव बस्ती होते हुए जाने वाला करीब 100 मीटर लंबा इंटरलॉकिंग मार्ग बरसात में पूरी तरह तालाब बन गया है। इससे नाराज मुहल्ले के लोगों ने विरोध जताते हुए सड़क पर घुटने भर पानी में खड़े होकर प्रतीकात्मक रूप से धान की रोपाई कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समाजसेवी रामनारायण यादव ने बताया कि इस 100 मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग के किनारे आज तक नाला निर्माण नहीं कराया गया। जल निकासी की कोई पर्याप्त व्यवस्था न होने से बरसात का पूरा पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय यादव ने बताया कि बदहाल सड़क के कारण अब तो रिश्तेदारों ने भी गांव में आना बंद कर दिया है। ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस सड़क के किनारे नाला निर्माण को कार्य योजना में शामिल कर लिया गया है। जैसे ही मौसम सामान्य होगा और उच्चाधिकारियों का निर्देश प्राप्त होगा, नाला निर्माण कराकर जल निकासी की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान मौके पर संजय, हरिकेश, राम आशीष, संतोष, अमर, नीलकमल, रामसरन, बेचू, रमेश, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें