नगर पालिका परिषद की ओर से वार्ड संख्या 12 भगतसिंह नगर की रुई मंडी में जेपीजे स्कूल तक नाली एवं इंटरलाकिंग सड़क का लोकार्पण नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को किया। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं होगी।
नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि आगे भी कई सड़कों का कार्य पूर्ण होते ही उसका भी लोकार्पण किया जाएगा। कहा कि जहां-जहां कार्य हो रहा है या होने वाला है उसकी गुणवत्ता की देखरेख वहां के लोग खुद करें। उन्होंने स्वकर (हाउस टैक्स-वाटर टैक्स) की वर्तमान दरों में 50 प्रतिशत की कमी एवं गैर आवासीय (वाणिज्यिक) भवनों पर 12 गुना से घटाकर छह गुना करने के निर्णय की विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज, अवर अभियंता विवेक बिंद, सुशीलवर्मा, निर्गुणदास केशरी, कमलेश श्रीवास्तव, कमलेशबिंद, कुंवर बहादुर सिंह, सोमेशमोहन राय, परवेज अहमद, हरिलालगुप्ता, अजय राय दारा, रूपकतिवारी, अजय गुप्ता, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, भानूकेशरी, बाबी गुप्ता, नंदलाल पांडेय, नारायण कश्यप रहे। अध्यक्षता अमरनाथ अग्रहरि एवं संचालन अशोक मौर्या ने किया।