फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अनुपस्थित एई का वेतन रोकने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं और 50 लाख से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। अनुपस्थित रहने पर डीएम अविनाश कुमार ने ग्राम्य विकास अभिकरण के एई महेश यादव का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

वहीं मुहम्मदाबाद जेई दीपक कुमार के अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण मांगा गया। डीएम ने जनपद के नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजनाओं की जांच करने के बाद उसकी आख्या संबंधित कार्यदायी संस्था व अर्थ एवं संख्या कार्यालय में अवश्य प्रस्तुत की जाए। सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नहरों की साफ-सफाई समय से कराई जाए, ताकि किसानों को दिक्कत न हो। निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण न करने वाले कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाते हुए कार्य मे तेजी लाने व पूर्ण हुए कार्याें को हैंडओवर करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप व गुणवत्तापुर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूरा न करने वाली कार्यदायी संस्थाओं व ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन विभागों में धन आवंटन हो चुका है और कार्य में लापरवाही बरती जाएगी तो संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाषचंद्र सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें