गाजीपुर। शहर स्थित पीजी कालेज में शनिवार को तीसरे दिन विधानसभा चुनाव को के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। पहले दिन 2600 प्रथम मतदान अधिकारी को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान केंद्र पर कुल 25 कार्मिक प्रथम मतदान अधिकारी अनुपस्थित थे। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे प्रथम मतदान अधिकारियों के खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि जिन कार्मिकों का प्रथम, द्वितीय व तृतीय दिन प्रशिक्षण प्राप्त नहीं हुआ है। किन्हीं कारणों से छुट गया है वो किसी भी दशा में 7 फरवरी को निर्धारित स्थल पर समय से पहुंचकर प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त कर लें।