मुहम्मदाबाद। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सेमरा, शिवरायका पुरा में बन रहे ठोकर निर्माण का शनिवार को एडीएम राजेश सिंह ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया।
अपर जिलाधिकारी राजेश सिंह ने वहां कार्य करा रहे सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। साथ ही सेमरा गांव के ठोकर निर्माण स्थल एवं जिओ यूट्यूब के निर्माण की प्रगति कार्य के बारे में जानकारी ली। निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने का निर्देश देने के बाद उन्होंने नाव से गंगा नदी में चारों तरफ गांव के पूर्वी छोर से लेकर पश्चिमी छोर तक घूमकर कर वहां के हालात के बारे में जायजा लिया। निर्माण कार्य में लगे इंजीनियरों, अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बाढ़ से पहले निर्माण कार्य पूरी तरह से खत्म हो जाना चाहिए। किसी भी हाल में इस बार सेमरा एवं शिवरायकापुरा गांव का बाढ़ से कोई भी नुकसान नहीं होना चाहिए।इस अवसर पर तहसीलदार श्रीधर चौरसिया, एक्सईएन राजेंद्र शर्मा, शैलेश राय, मनोज राय, योगेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।