सुहवल। थाना परिसर में शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें बताया गया कि श्रावण मास में निकलने वाली कांवर यात्रा पूरी तरह से स्थगित रहेगी। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। कोरोना काल चल रहा है जिसमें भीड़ लगाने से काफी असुरक्षा होगी। इस दौरान किसी तरह का धार्मिक जुलूस, सभा आयोजित नहीं की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने अपने मातहतों को निर्देशित किया कि श्रावण मास को देखते हुए अपने-अपने बीट क्षेत्रों में अराजक तत्वों पर नजर रखने के साथ ही उनकी सूची बनाएं। इस मौके पर उपनिरीक्षक धीरेन्द्र प्रताप सिंह, रामेश्वर कुशवाहा, जलालुद्दीन खां, अखिलेश यादव, सतेन्द्र राय, एकराम खां, दर्शन यादव पहलवान, सतेन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे।