दिलदारनगर । थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में शनिवार की रात पुलिस की दबिश के दौरान फल विक्रेता सलीम कुरैशी के पैर और बाजू की हट्टी टूट गई थी। घायल का उपचार वाराणसी चल रह है। घटना के दूसरे दिन सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार झा ने घटानास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ित परिवार से मुलाकात भी की। मालूम हो कि 29 अगस्त की रात गाय काटने की सूचना पर पुलिस दबिश देने के लिए सलीम कुरैशी के घर पहुंची थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों पर सलीम के साथ मारपीट कर घायल करने के बाद पाकेट से 20 हजार रुपये लेने का आरोप लगा था। परिजनों ने आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को सूचना दी थी। एसपी के निर्देश पर सीओ जमनिया जांच कर रहे हैं। इस दौरान सीओ ने घायल सलीम की पुत्री सहित अन्य सदस्यों से लिखित बयान लिया तथा जगह-जगह गिरे ब्लड और घर में छूटे पुलिसकर्मियों के चप्पल और माक्स को भी देखा।
उधर, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील राम पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस दौरान हरिओम यादव, शमशाद अहमद, फरीद अहमद गाजी, जनक कुशवाहा, श्यामनारायण कुशवाहा, विनोद प्रजापति, कांग्रेस जिला कमेटी के अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष भी मौजूद रहे।