फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को साथ ले ट्रेन के आगे कूदा पिता, पुत्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार स्थित रेलवे अंडरपास के पास पत्नी से किसी बात का विवाद होने पर पति अपनी मासूम बेटी को गोद में लेकर शुक्रवार की देर रात ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। हादसे में उसकी जान तो बच गई, लेकिन मासूम बेटी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पति-पत्नी से सहमति लिखवाने के बाद पंचनामा के बाद शव सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के पल्हना थाना के लहुआखुर्द गांव निवासी बृजेश राजभर पारिवारिक विवाद के बाद अपनी पत्नी कविता और दो वर्षीय पुत्री सृष्टि के साथ सिधौना बाजार आ गया था। पति-पत्नी आभूषण की बात को लेकर आपस में झगड़ा करने लगे। देर शाम बृजेश अपनी बच्ची को गोद में लेकर सिधौना अंडरपास के ऊपर पहुंचा और ट्रेन के आगे कूद गया। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही घायल बृजेश का निजी अस्पताल में उपचार कराने के बाद पति-पत्नी से सहमति पत्र लिखवाकर शव पंचनामा के बाद सुपुर्द कर दिया। सिधौना चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात ही सहमति पत्र लिखवाकर शव पंचनामा के बाद सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें