फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डॉल्फिन के शरीर पर चोट और खरोंच के निशान मिले

विज्ञापन
कालूपुर गंगा घाट पर मृत पड़ी डॉल्फिन-संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
सुहवल। कालूपुर घाट पर गंगा में मृत मिली डॉल्फिन का मंगलवार की देर शाम तीन पशु चिकित्सकों ने मलसा पौधशाला में पोस्टमार्टम किया। जमानिया तहसीलदार रामनारायण वर्मा की निगरानी में करीब पांच घंटे तक चली प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई। रिपोर्ट में डॉल्फिन के शरीर पर चोट और खरोंच के निशान पाए गए हैं। वन विभाग ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी जेएसपी वर्मा ने बताया कि मंगलवार को कालूपुर घाट पर गंगा में मृत अवस्था में करीब पांच फीट लंबी और 150 किलोग्राम की डॉल्फिन मिली थी। देर शाम उच्चाधिकारियों के निर्देश पर डॉल्फिन का पोस्टमार्टम मलसा पौधशाला में कराया गया। यह प्रक्रिया जमानिया तहसीलदार रामनारायण वर्मा की निगरानी में हुई।
जमानिया के डिप्टी सीवीओ सर्वेश कुमार के नेतृत्व में गठित तीन पशु चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद डॉल्फिन को पौधशाला परिसर में ही दफना दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉल्फिन के शरीर पर खरोंच और चोट के निशान पाए गए हैं। ऐसे में अज्ञात तस्करों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वन विभाग की टीम गठित कर तस्करों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें