फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
सनेहुवा गांव में ओमप्रकाश सरोज का शव पहुंचने के बाद लगी लोगों की भीड़। स्रोत- वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सनेहुआ चट्टी पर चार दिन पूर्व पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल ओमप्रकाश सरोज (15) का इलाज वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर में चल रहा था। रविवार की दोपहर उसकी मौत हो गई, जबकि उसके दूसरे साथी का इलाज जारी है।
विज्ञापन

सनेहुआ गांव के प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सरोज ने बताया कि ओमप्रकाश सरोज गांव केअपने मित्र ऋतिक सरोज के साथ चार दिन पहले बाइक से गांव के पोखरे से घर आ रहा था। सनेहुआ चट्टी के पास तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। ओमप्रकाश सरोज का उपचार वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर में चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं ऋतिक सरोज का इलाज जारी है। ओमप्रकाश सरोज चार बहनों में दूसरे स्थान पर था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी जाएगी। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजनारायण ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें