फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: इंफोकस अकादमी ने इंटर काशी को 2-1 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम एआईएफएफ यूथ लीग (अंडर-16) फुटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को इंटर काशी व इंफोकस फुटबाल अकादमी कोलकाता के बीच मैच खेला गया। दिलचस्प मुकाबले में कोलकाता की टीम ने 2-1 से बाजी मार ली।
विज्ञापन

मैच के शुरुआत में 13वें मिनट में कोलकाता के रणजीत घोष ने टीम के लिए पहला गोल किया। कुछ देर बाद 25वें मिनट में काशी की टीम की तरफ से अद्विक ने गोलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहले हाफ के समाप्त होने तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में 59वें मिनट में कोलकाता के रणजीत घोष ने शानदार हेडर के जरिए गोलकर टीम को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। अंतिम चरण में काशी की टीम को कुछ मौके मिले, लेकिन वह उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकी। निर्णायक मंडल में जयराम यादव, अजय यादव, रमेश जायसवाल, धीरज, मेहरुद्दीन खां व संजीव पटेल शामिल थे। इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव, नफीस अहमद, फुटबाल कोच संगीता यादव, फुटबाल संघ के जिला संयुक्त सचिव मो. मोईन, मो. शाहिद, मो. मेराज खां उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें