फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अराजकतत्वों ने डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
बक्सूपुर गांव में क्षतिग्रस्त डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सादात। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हुरमुजपुर के बक्सूपुर मौजा में प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगी डाॅ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा को बृहस्पतिवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी होने पर शुक्रवार की सुबह मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। जखनिया के प्रभारी एसडीएम मनोज कुमार पाठक और नायब तहसीलदार विवेकानंद सिंह ने समझा- बुझाकर मामला शांत कराया। बक्सूपुर निवासी चंद्रकांत कुमार ने बताया कि विद्यालय परिसर में लगी डाॅ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के चेहरे पर अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। तीसरी बार प्रतिमा क्षतिग्रस्त किया है। ग्रामीण नई प्रतिमा लगाने के की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। जखनिया के नायब तहसीलदार विवेकानंद सिंह और प्रभारी एसडीएम मनोज कुमार पाठक पहुंचे उचित कार्रवाई और नई प्रतिमा लगाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। हुरमुजपुर की ग्राम प्रधान मंशा देवी के प्रतिनिधि गुड्डू को ग्राम पंचायत निधि से विद्यालय की छोटी चहारदीवारी को और ऊंची कराने तथा सीसी टीवी कैमरा लगवाने को कहा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने पुलिस को रात में गश्त करने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर डॉ. विजय कुमार, लालचंद चौहान, नंदलाल, विनय, आशीष यादव, पवन कुमार मौजूद थे। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि बक्सूपुर निवासी चंद्रकांत कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें