Sonam Raghuvanshi Arrest: इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय पुलिस ने पत्नी सोनम समेत चार लोगों को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। इंदौर के दोनों कपल हनीमून माने गए हुए थे। 11 मई को शादी और नौ जून को पत्नी सोनम गिरफ्तार हो गई, जानें कब क्या-क्या हुआ...
सोनम की गिरफ्तारी के बाद राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में नया मोड़ आ चुका है। हत्या के 17 दिन बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पत्नी सोनम रघुवंशी को बरामद कर लिया है। सोनम गाजीपुर के नंदगंज थाना इलाके से मिली है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि पुलिस सोनम को जिला अस्पताल लेकर गई, चेकअप के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा है। राजा मर्डर केस में पुलिस ने अब तक पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
2 of 9
तीनों हत्यारें बाइक से सोनम और राजा का पीछा करते थे। 23 मई को सूनसान इलाका देख उन्होंने राजा को मौत
- फोटो : अमर उजाला
मेघालय के पुलिस महानिदेशक इदाशीशा नोंगरांग ने मध्य प्रदेश के इंदौर के लापता दंपत्ति के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से, दो अन्य को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। मृतक राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
3 of 9
राजा हत्याकांड की टाइमलाइन
- फोटो : Amar Ujala
सबसे पहले मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने एक्स पर जानकारी देकर बताया कि राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, एक महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है। एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है।
4 of 9
राजा रघुवंशी और सोनम
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
11 मई को शादी और नौ जून को गिरफ्तारी, जानें कब क्या-क्या हुआ
11 मई 2025 को राजा रघुवंशी और सोनम की शादी इंदौर में धूमधाम से हुई थी। दोनों परिवारों की सहमति से शादी हुई। इसके बाद 20 मई को राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम मध्य प्रदेश के इंदौर से असम के गुवाहाटी के लिए रवाना हुए। 23 मई को जोड़े ने एक मंदिर में दर्शन किए। फिर चेरापूंजी के पास ओसारा हिल्स पहुंचे। दोपहर में परिजनों से बातचीत के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। 24-25 मई को परिजन लगातार कॉल करते रहे, लेकिन जवाब नहीं मिला। बाद में पता चला कि किराए पर ली गई गाड़ी लावारिस हालत में मिली है।
विज्ञापन
5 of 9
राजा रघुवंशी और सोनम
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 26 मई को राजा और सोनम के परिजन शिलांग पहुंचे और दोनों के लापता होने की जानकारी मीडिया में आई और पूरे देश में खबर वायरल हो गई। 28 मई को जोड़ा जिस होमस्टे में रुके थे, पुलिस को उसकी तलाशी में उनके बैग मिले। खोजी कुत्तों की मदद से अभियान तेज किया गया। इसके बाद 29-30 मई को लगातार बारिश के कारण तलाशी अभियान बाधित रहा। पुलिस इस पूरे मामले को अब तक एक हादसे के रूप में देखती रही थी।
विज्ञापन
6 of 9
राजा रघुवंशी और सोनम
- फोटो : अमर उजाला
31 मई-1 जून को जिस स्कूटी से राजा और सोनम निकले थे, उसकी जीपीएस लोकेशन के आसपास जांच के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 2 जून को राजा का शव खाई में मिला, जो सड़ चुका था। शव को ड्रोन-खोजी कुत्तों ने ढूंढा गया। इसे पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया। फिर तारीख आई 3 जून 2025 तब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि राजा की हत्या एक धारदार हथियार से की गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया।
विज्ञापन
7 of 9
राजा रघुवंशी और सोनम
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बाद राजा की ह्त्या की जांच शुरू हुई। 4 जून 2025 को पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना राजा का मोबाइल फोन, एक महिला की सफेद टी-शर्ट, दवा, स्मार्टवॉच बरामद हुई। परिवार ने लूट की आशंका जताई क्योंकि राजा की सोने की चेन, अंगूठियां, कंगन, और पर्स (लगभग 10 लाख रुपये कीमत) गायब थे।
8 of 9
राजा रघुवंशी और सोनम
- फोटो : अमर उजाला
फिर 5 जून 2025 को राजा का शव इंदौर लाया गया। परिवार ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर घर के बाहर बैनर लगाया, जिसमें लिखा था, "मैं मरा नहीं, मुझे मारा गया।" मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया। फिर 6 जून 2025 को एसआईटी ने जांच तेज हुई। सीसीटीवी फुटेज में राजा और सोनम वारदात से एक दिन पहले होटल में दिखे। परिवार ने स्कूटर रेंटल एजेंट पर शक जताया, क्योंकि स्कूटर में जीपीएस डेटा से हत्या के बाद तेज गति से चलने के सबूत मिले।
इसके बाद 7 जून 2025 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्र से सीबीआई जांच की सिफारिश की। लेकिन उससे पहले ही आज 9 जून 2025 को मेघालय पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से चार अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया। मेघालय डीजीपी ने दावा किया कि सोनम ने ही राजा की हत्या के लिए सुपारी दी थी और हमलावरों के साथ शामिल थी।