फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में शिक्षक ने छात्रा को धारदार हथियार से किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने एकतरफा प्यार में इंटर की एक छात्रा को धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। शनिवार की सुबह घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया। घायल छात्रा को बीएचयू रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और वहां के लोगों से पूछताछ की। छात्रा के बाएं हाथ की उंगली कट गई है। सिर, गले और चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो हमलावर पहले दुबई में रहता था। कोरोना संक्रमण काल में वह घर आया था। कुछ महीने से गांव में ही कुछ छात्राओं को उनके घर जाकर ट्यूशन पढ़ाता था। इसी बीच वह एक किशोरी से एकतरफा प्यार करने लगा। मौका देखकर वह कई बार उसने किशोरी से प्रेम का इजहार करना चाहा लेकिन किशोरी ने उसे नजदीक नहीं आने दिया। इसके बाद भी आरोपी किशोरी के घर जाकर मेलजोल बढ़ाने लगा। शनिवार की सुबह आरोपी ने किशोरी के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में किशोरी के बाएं हाथ की उंगली कट गई। सिर, गले और चेहरे पर गंभीर चोटें आने के कारण उसे स्थानीय पीएचसी से बीएचयू रेफर कर दिया। घटना के बाद आरोपी और उसके परिवार के सदस्य घर पर ताला लगाकर गायब हैं।
घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी सहित चार थानों की पुलिस पहुंची और पूरे मामले का जायजा लिया। किशोरी के पिता ने आरोपी नंदकिशोर तिवारी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में पीएसी की तैनाती की गई है। इसके अलावा इलाके में कई थानों की पुलिस चक्रमण कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। एक टीम को युवक के दुबई जाने की सूचना पर बाबतपुर हवाई अड्डा भेजा गया है। लखनऊ एयर पोर्ट पर भी पुलिस को अलर्ट किया है। अन्य दो टीमों को उसकी रिश्तेदारी और संभावित स्थलों पर भेजा गया है। छात्रा के घर पर उसके चाचा की पुत्री और दो अन्य छोटी बच्चियां मौजूद थी।
विज्ञापन

इनसेट...
पीड़ित किशोरी के पिता ने की थी आरोपी की मदद
सादात। छात्रा को जख्मी करने वाले आरोपी शिक्षक नंदकिशोर का किशोरी के घर से अच्छा संबंध था। दोनों परिवारों के बीच बराबर आना-जाना लगा रहता था। हमलावर दुबई से एक साल पहले लौटा और घर आने के बाद वह छोटे बच्चों को इकट्ठा कर ट्यूशन पढ़ाने लगा। पिछले छह माह से वह ट्यूशन पढ़ाना बंद कर दिया था और घर पर खेती का काम करता था। जख्मी किशोरी क्षेत्र के एक इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा है। इतना ही नहीं हमलावर जब पहली बार दुबई गया, तब उसकी आर्थिक मदद छात्रा के पिता ने ही की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें