फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों में बच्चे अपने सपनों को लगा रहे हैं पंख

Thu, 26 May 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टी में शहर के गोराबाजार स्थित एक डांस स्कूल में नृत्य सिखते बच्चे
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टी में बच्चों की बल्ले-बल्ले है। वह इस समय का सदुपयोग करने में जुटे हैं।  कुछ जहां अभिभावकों संग सैर-सपाटे में मशगूल हैं। वहीं ज्यादातर संगीत और नृत्य के साथ ही खेलकूद का प्रशिक्षण ले अपने सपनों को पंख लगा रहे हैं। वहीं बच्चों की मम्मियां भी पीछे नहीं हैं। वह भी मेहंदी, पेंटिंग, ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण लेकर अपने हुनर को तराशने में लगी हैं। शहर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश में विद्यालय बंद हो गए हैं। कई विद्यालयों में समर कैंप आयोजित कर स्कूल के बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की तर्ज पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पहली बार जिले में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर के विशेश्वरगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में 23 मई से आयोजित दस दिवसीय कैंप में बच्चों को संगीत, आर्ट एंड क्राफ्ट आदि के साथ योगाभ्यास कराया जा रहा है। गर्मी की छुट्टी होने के बाद बहुत से बच्चों की तरफ से इसका सदुपयोग अपने हुनर को तराशने में किया जा रहा है। कुछ बच्चे संगीत-नृत्य के विद्यालय में दाखिला लेकर प्रशिक्षण ले रहे हैं वहीं कई विभिन्न खेलकूद का सुबह-शाम प्रशिक्षण ले रहे हैं। शहर के विकास भवन स्थित डी ड्रीम्ज क्लासेज में नृत्य की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण ले रही मासूम श्रंखला, मधु, प्रिया, पारुल, किशन, सूरज एवं खुश्बू आदि ने बताया कि वह समय का भरपूर सदुपयोग कर रहे हैं।

इसी तरह कई अन्य बच्चों ने दूसरे डांस क्लासेज में दाखिला लिया है। कुछ बच्चे छुट्टी होते ही माता-पिता संग सैर-सपाटा के लिए रमणीय स्थानों के लिए रवाना हो गए। बच्चों की गर्मी की छुट्टी उनकी मम्मियों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। वह भी इस समय का सदुपयोग योग कक्षा के साथ ही मेहंदी, पेंटिंग, ब्यूटीशियन का कोर्स कर कर रही हैं। ऐसा कर जहां वह अपने हुनर को स्वावलंबी बनाने में लगा रही हैं वहीं बच्चे भी कुछ न कुछ सीख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें