फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपती दोपहरी में जाम के झाम से बेहाल हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सोमवार को होली के बाद पहले दिन दफ्तर, बाजार व स्कूल- कॉलेज खुलने, विधान परिषद चुनाव के नामांकन, किसानों के धरने, आदि की वजह से शहर के कई इलाकों में जाम रहा। कड़ी धूप और जाम में फंसकर राहगीर परेशान होते रहे। कचहरी, लंका, विश्वेश्वरगंज, स्टेशन रोड, भूतहिया टांड़, गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर दिन भर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

होली की छुट्टियों के बाद बाजार, दफ्तर और स्कूल आदि खुलने की वजह से सोमवार को सुबह से ही सड़कों पर भीड़ थी। दिन में दस बजे के बाद शहर में चार पहिया वाहनों की संख्या बढ़ने लगी। विधान परिषद चुनाव के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए वाहनों का काफिला शहर में दाखिल होने लगा तो जाम लग गया। इस बीच धरना देने किसान भी कलेक्ट्रेट पहुंचने लगे। इससे पूरा शहर की जाम हो गया। वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर जबरदस्त जाम लगा। भुतहिया टांड़ से लंका मैदान तक वाहनों की कतार दिन भर लगी रही। विशेश्वरगंज, स्टेशन रोड, कचहरी इलाके में भी जबरदस्त जाम लगा। हालात यह थी कि वाहन निकलना दूर पैदल आवागमन करना भी मुश्किल हो गया था। कड़ी धूप में जाम में फंसे लोग परेशान और पसीना पोंछते रहे। कचहरी में 12 बजे के करीब एंबुलेंस जाम में फंस गई थी किसी तरह पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर निकाला। शहर भर में पुलिसकर्मियों को भरी गर्मी में जाम समाप्त कराने के लिए पसीना बहाना पड़ा। एक बजे तक लंका से लेकर भूतियाताड़ तक यातायात ठहर सा गया था। करीब दो घंटे बाद यहां जाम समाप्त हुआ। पूरे दिन जाम और गर्मी की वजह से लोग बेहाल रहे। धूप से बचने के लिए विद्यार्थी और राहगीर गमछे से सिर ढंकने को मजबूर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें