फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सिर्फ बूंदाबांदी देहात में तेज बारिश

Mon, 04 Jul 2016 12:41 AM IST
ghazipur
विज्ञापन
Rain
विज्ञापन
जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में जहां झमाझम  बारिश हो रही है, वहीं शहर की सड़कों पर धूल उड़ रही है। रविवार को सुबह से ही बदली छाई रही। दोपहर बाद घनघोर बदली छा गई, जिससे लोगों में अच्छी बारिश की आस सगी। इस दौरान करीब 15 मिनट तक हल्की बारिश हुई, जिससे राहत के बजाय उमस से लोगों की परेशानियां और भी बढ़ गई। वहीं गंगा पार क्षेत्र में रेवतीपुर में करीब आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

करीब दो सप्ताह से मौसम का मिजाज काफी गर्म  है। आम हो या खास, सभी उमस भरी गर्मी से बेहाल है। हर किसी के मुंह से यही बात  निकल रही है कि अगर इस भीषण गर्मी से कोई राहत दे सकता है तो वह है बारिश,  लेकिन करीब एक सप्ताह से काले बदरा लोगों को ललचा रहे हैं।

बदली छाते ही  लोगों में यह आस जग जा रही है कि शायद आज आसमान से राहत की बारिश हो, लेकिन  बारिश नहीं हो रही है। बीते शुक्रवार की देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल  गया और ठंडी हवा चलने लगी, इससे शहर के लोगों ने सोचा आज जरूर बारिश होगी।  शहर से सटे कुर्था में करीब आधा घंटा तक जमकर बारिश हुई, जबकि शहर  में बूंदाबांदी भी नहीं हुई।
विज्ञापन


इसी क्रम में शनिवार की शाम दिलदारनगर में भी  करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। रविवार पूरे दिन बदली छाई रही। इसी बीच दिन में  करीब सवा तीन बजे घनघोर बदली छा गई और बारिश शुरु हो गई। बारिश शुरु होते  हुए जहां कई लोग इससे बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर ठहर गए, वहीं कई  इसका आनंद लेने लगे। करीब 15 मिनट तक हल्की बारिश हुई। पवन देव के पूरी तरह  शांत होने से लोग उमसभरी गर्मी की गिरफ्त में आ गए।
मौसम के इस खेल से  शहरियों में इस बात की चर्चा होती एक तरफ जहां बीच-बीच में कुछ ग्रामीण  क्षेत्रों में बारिश हो रही है, वहीं शहर के लोगों पर भगवान इंद्र की  मेहरबानी नहीं हो रही है। बदली के बीच लोग पुन: बारिश होने का इंतजार करते  रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें