जिला पंचायत सभागार परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस पर टोकन लेते फरियादी। संवाद
गाजीपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। किसी ने कागजात पूरे होने के बावजूद भूमि पर कब्जा होने की शिकायत की तो कोई अधिग्रहित जमीन का भुगतान अब तक न मिलने से परेशान दिखा।
कई फरियादियों ने पूर्व में शिकायत के बावजूद समाधान न होने की बात कही। सदर तहसील में 122 प्रार्थना पत्र आए, इनमें 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। कासिमाबाद में 32 में छह, जमानिया में 71 में सात और सेवराई में 59 में दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।