फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गर्भवतियों की गोदभराई की, बच्चों का अन्नप्राशन कराया

विज्ञापन
नोनरा गांव में गर्भवती महिला का गोदभराई करतीं स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
मरदह। स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड क्षेत्र में शनिवार को गर्भवतियों की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन आयोजित किया गया। 20 गर्भवतियों की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य सेविका प्रिया राय ने बताया कि क्षेत्र के गांई, घरिहां, चंवर, मटेहूं, नोनरा कोदई सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर प्रेमप्रकाश राय ने गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य जांच, संस्थागत प्रसव और टीकाकरण करने के साथ ही जागरूक किया गया। वहीं, अन्नप्राशन कार्यक्रम में छह माह से ऊपर के बच्चों को पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं को फल, पोषाहार और स्वच्छता किट वितरित की गई। इस मौके पर शीला देवी, ललिता यादव, प्रतिमा सिंह, सावित्री सिंह, आशा सिंह आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें