फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैगंबर की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं

Sat, 19 Dec 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरत मुहम्मद सल्ल. की शान में गुस्ताखी करने वाले कमलेश तिवारी के खिलाफ एहतेजाजी जलसा ( विरोध प्रदर्शन) शुक्रवार को टाउन हाल में किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जब से यह प्रकरण प्रकाश में आया है तब से
विज्ञापन


मुसलमानों में रोष है। ऐसे व्यक्ति को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि हम न्यायालय ये यह उम्मीद रखते हैं कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी सजा सुनाई जाएगी। अगर ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है तो

मुसलमान हर तरह की कुर्बानी देने के लिए तैयार हो जाएंगे। जलसा में मदरसा कादरिया शाह फरीद अहमद कादरी, मदरसा दीनिया के सउदुल हसन, मदरसा अजीमिया के मुहम्मद उस्मान, मुहम्मद नसद खान, अतीक अहमद राईनी,
विज्ञापन


असगर अली कादरी, शफीक अहमद, नाहिद खान, मुहम्मद राशिद, शहबाज खान, मुहम्मद आजम रजवी, मौलाना इरफान कादरी, अफजल अख्तरी, शारूख खान, शालू खान, गुलाम मुस्तफा ने विचार व्यक्त किए। जुमे की नमाज के बाद आयोजित जलसा में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे।

बारा संवाददाता के अनुसार, पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सलल्लाह अलैहे वसल्लम के सम्मान के विरुद्ध कमलेश तिवारी की अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को ग्राम बारा में मौलाना असगर मिस्बाही एवं हाफिज

शाबान खां के नेतृत्व में पुतले के साथ जुलूस निकाला गया। पूरब मुहल्ला स्थित फ़ुटबाल के मैदान में पहुंचकर जुलूस जनसभा के रूप में परिवर्तित हो गया। इसके बाद पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर मौलाना कलीमुद्दीन शम्सी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता हाजी मो. अकबर खां ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें