विधायक ओमप्रकाश सिंह, डा. वीरेंद्र यादव, सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी, सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसडीएम से चुनाव के दौरान जमीन की पैमाइश करने और अतिक्रमण हटाने पर आपत्ति जताई। उसके बाद राजस्व विभाग के अधिकारी मौके से चले गए। गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
भाजपा सरकार के इशारे पर प्रशासन परेशान कर रहा
विधायक ओमप्रकाश सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया कि पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन पार्टी के लोगों को बेवजह परेशान कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया कि पार्टी प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ला का पर्चा दबाव बनाकर वापस कराया गया है।
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मदन यादव पर दबाव बनाया जा रहा है। इसे किसी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। एसडीएम भारत भार्गव का कहा है कि अवैध कब्जे को खाली कराकर सामुदायिक शौचालय के लिए जमीन का सीमांकन किया। जमीन ब्लाक को सौंप दी गई है।