फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में ओमप्रकाश राजभर ने लोगों को संबोधित, बोले- जीवन में शिक्षा को ही ज्यादा महत्व दें

विज्ञापन
ाता राजकुमारी देवी शिक्षा वाटिका निकेतन के परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में बोलते विधायक ओमप् - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर जनपद के मरदह क्षेत्र के महेंगवा गांव स्थित माता राजकुमारी देवी शिक्षा वाटिका निकेतन के परिसर में भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश राजभर का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि किसी भी समाज एवं व्यक्ति के विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। इसलिए सभी लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। समाज को संगठित एवं मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा को ही ज्यादा महत्व दें। उसी के माध्यम से हम किसी मुकाम को हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

इससे पहले छात्र-छात्राओं ने बैंडबाजे के साथ मार्च पास्ट किया। इसके बाद विधायक ने महाराजा सुहेलदेव एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विधायक निधि द्वारा परिसर में लगे इण्डिया मार्का टू हैंडपंप के शिलापट्ट का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य अजीत विश्वकर्मा, उप प्रधानाचार्य अनुज विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यापर्ण कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सालिक यादव, संतोष पांडेय, जिलाध्यक्ष रामजी राजभर, जयलाल राजभर, मुन्ना राजभर, संजय राजभर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें