फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: सिटी रेलवे स्टेशन पर खानपान की दुकानों से रेल नीर गायब

विज्ञापन
सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-एक पर स्थित दुकान में रखा दूसरी कंपनी का बोतलबंद पानी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण शुद्ध पेयजल के लिए रेल नीर उपलब्ध कराने का निर्देश वेंडर को दिए गए हैं। स्थिति यह है कि सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक एवं दो पर खानपान की दुकानों पर से रेल नीर गायब है। अधिक कमीशन के चक्कर में दूसरी कंपनी के बोतलबंद पानी की बिक्री की जा रही है। ऐसे वेंडर द्वारा यात्रियों का जमकर शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान ट्रेनों के आवागमन पर रोक लगने के कारण सभी व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त हो गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन तो शुरू हुआ, लेकिन यात्री सुविधाओं को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में यात्रियों को लगा कि सामान्य रूप से ट्रेनों के संचालन के बाद व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। जबकि सुविधाओं को दुरुस्त करना तो दूर यात्रियों के आर्थिक शोषण का कार्य शुरू हो गया। प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर स्थित खानपान की दुकान पर वेंडर द्वारा कमीशन के चक्कर में दूसरी कंपनी का बोतलबंद पानी बेचा जा रहा है। जानकारी होने के बावजूद स्टेशन प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते रेल यात्रियों में असंतोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें