फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सौ मीटर दौड़ में बालकों में सहदेव और बालिका वर्ग में संजना अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के पीजी कॉलेज के मैदान पर 70वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत ध्वजारोहण कर करते हुए उपस्थित सभी प्रतिभागियों, शिक्षक, अधिकारियों को खेल तथा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

विभिन्न विकास खण्डों की तरफ से विभिन्न परिधानों में मार्च पास्ट किया गया। जिसकी सलामी जिलाधिकारी ने लीं। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर स्तर के बालकों की 100 मीटर दौड़ में देवकली ब्लाॅक के सहदेव एवं बालिका वर्ग में संजना सबसे आगे रहे। प्राथमिक स्तर पर बालकों की 100 मीटर दौड़ में देवकली के रवि किशन एवं बालिका वर्ग में ज़खनिया ब्लाॅक की सोमैया बानो अव्वल रहीं।
समारोह में जिलाधिकारी ने कहा कि खेल में अनुशासन का अपना महत्व है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित ऐसा भव्य कार्यक्रम परिषदीय स्कूलों के बच्चों को प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मंच प्रदान करता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बच्चों से अनुशासित होकर क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने की अपेक्षा करते हुए गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंडल विजेता बनने का संकल्प व्यक्त किया। इससे पहले विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य का स्वागत खण्ड शिक्षा अधिकारी देवकली उदयचंद राय ने बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर किया। इसके बाद देवकली ब्लाॅक की तरफ से सरस्वती वंदना एवं मनिहारी ब्लाॅक की ओर से स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्वागत संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी सैदपुर अविनाश कुमार ने बुके एवं बैज लगाकर किया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर निशांत कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, जिला मंत्री इसरार अहमद, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, जूनियर हाईस्कूल संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें