फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन का निरीक्षण कर आईजी ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के सत्यनारायणा ने बुधवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड कर सलामी ली। साथ ही जवानों का टर्न आउट एवं ड्रील को भी देखा। वहीं मंगलवार की देर शाम जहां नंदगंज थाने का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस लाइन में आयोजित अपराध गोष्ठी में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश मातहतों को दिया।
विज्ञापन

सुबह पुलिस महानिरीक्षक पुलिस लाइन पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले परेड की सलामी ली। साथ ही परेड का निरीक्षण भी किया। इसके बाद प्रत्येक टोलीवार जवानों का टर्नआउट और ड्रील को भी देखा। साथ ही पुलिस लाइन के विभिन्न शाखा कार्यालय और पुलिस लाइन परिसर में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता को भी परखा। आईजी ने आर्मरी, डायल 112 कार्यालय, बैरक, एमटी शाखा, जीपी स्टोर, भोजनालय, कर्मचारियों के लिए बने बैरक को देखने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इधर देेेर शाम आईजी पुलिस लाइन पुलिस जवानों के साथ बैठककर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए थानाध्यक्षों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया। सभी थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं की कार्रवाई पूर्ण करने के लिए आदेशित किया गया। थाने पर आये हुए फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने और प्राप्त प्रार्थना पत्र का निस्तारण निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें। थाना नंदगंज थाने का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय, हवालात, मालखाना, मेस, बैरक को देखा। इसके बाद अपराध से संबंधित रजिस्टरों को देखा और अपराध एवं अपराधियों के बारे में जानकारी ली गई। थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मालखाने का निरीक्षण किया गया। आरक्षियों एवं थाना प्रभारी से असलहों को खुलवाया एवं जुड़वाया गया। इस मौके पर एसपी रामबदन सिंह, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, एसपी ग्रामीण सहित सीओ और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें