बिरनो/मरदह। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर कहा कि कोई भी पीला गमछा टांगकर थाने में जाएगा तो चेहरे में वहां तैनात दारोगा को मैं नजर आऊंगा। वह शुक्रवार को नसरतपुर नई बस्ती में महाराजा सुहलदेव की प्रतिमा का अनावरण के दौरान आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
कार्यक्रम उन्होंने कहा कि इ पियरका गमछा टांग के चल जा थनवा में तोहरे चेहरा में दारोगा को मिनिस्टर ओम प्रकाश राजभर नजर आएगा। आज अपने को जब मैं कमजोर महसूस करता हूं तो महाराजा सुहलदेव की उस 40 किलो की तलवार को याद करता हूं, जिससे हमारे अंदर जोश और ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि आज हम लोगों की हर जगह मांग हो रही है।
प्रदेश से लेकर देश तक की राजनीति में पिछड़ों की बात हो रही है। देश के प्रधानमंत्री खुद अपने आप को पिछड़ा कहते हैं तो समझ सकते हैं देश में पिछड़ी जातियों की कितनी पूछ है, क्योंकि पिछड़ों पर ही राजनीति प्रदेश और देश में हो रही है। कोई भी सामान्य वर्ग के विकास की बात नहीं कर रहा है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सीता सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, उमरावती सिंह, राजेश सिंह, प्रीतम कन्नौजिया, जयलाल राजभर, सुरेंद्र राजभर, शमशेर राजभर, संतोष राजभर,बृजेश राजभर, अवधेश राजभर, पिन्टु राजभर आदि मौजूद रहे।
वोट संजोने में लगे हैं अखिलेश : ओम प्रकाश
सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर में हुए मंगेश यादव के एनकाउंटर को नकली बताया है। उनके इस बयान पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अगर कोई गोली चलाएगा तो पुलिस उसे माला नहीं पहनाएगी नहीं उसका आधार कार्ड देखेगी। कोई यादव मरता है तो अखिलेश यादव बोलते हैं, लेकिन वही मुसलमान अपराधी का एनकाउंटर होता है एक बार नहीं बोलते। इन्हें केवल यादव वोट