कर्मचारी से बदसलूकी का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति की कोर कमेटी की सोमवार को विकास भवन में हुई बैठक में जिलाधिकारी की ओर से की गई कार्रवाई की आलोचना की गई। समिति ने चेतावनी
दी कि अगर जिलाधिकारी ने खेद व्यक्त नहीं किया तो आगामी पंचायत निर्वाचन में जिले के सभी कर्मचारी शिक्षक मतदान कार्य का बहिष्कार करेंगे।
बैठक में सर्वसम्मति से जिलाधिकारी के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित कर राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजा गया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर डीएम का स्थानांतरण नहीं किया जाता है तो संगठन आगामी पंचायत निर्वाचन का बहिष्कार करेगा।
मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला में नियुक्त प्रेक्षक को सौंपा गया। बैठक में अनंत सिंह, सर्वजीत यादव, मनोज राय, जयराम यादव, आरएम राय, विवेक सिंह शम्मी, दशरथ यादव, डा. दुर्गेश सिंह, राकेश सिंह, अमित श्रीवास्तव, सौरभ पांडेय, रिपुंजय
सिंह, सुभाष सिंह, प्रमोद उपाध्याय, विजय कुमार सिंह, लालता यादव, रामलखन, विरेंद्र सिंह, रामकुंवर कुशवाहा, विरेंद्र यादव, दीनानाथ यादव, विजयनारायण यादव, गोपाल खरवार, मनोज पांडेय उपस्थित थे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव और संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे ने किया।