फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से अगर किसी पशु की मृत्यु हुई तो अफसरों की खैर नहीं: समीर वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग़ाजीपुर। जिले के पशु आश्रय केंद्रों में मौजूद पशुओं को ठंड से हर हाल में बचाया जाए। उन्हें समय से चारा और पानी दिया जाए। बीमार पशुओं का तत्परता से इलाज हो। अगर कहीं लापरवाही बरती गई और ठंड से किसी पशु की मौत हुई तो संबंधित अधिकारी पर गाज गिरनी तय है। यह बात नोडल अधिकारी एवं सचिव लोक निर्माण विभाग समीर वर्मा ने गो-आश्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कही। इसके पूर्व मंगलवार का वह लोनिवि विभाग के निरीक्षण गृह सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक भी लिए।
विज्ञापन

उन्होंने जिले में संचालित धानक्रय केंद्रों, गन्ना क्रय केंद्रों, गो-शालाओं, कोविड-19 एवं उसके वैक्सीन के रख-रखाव तथा कराए जा रहे अन्य कार्यों की विस्तार पूर्वक समीक्षा की। धान क्रय केंद्र की समीक्षा के दौरान बताया गया कि धान की खरीद 28 फरवरी तक चलेगी। जिले के लिए कुल दो लाख एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 132 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। कुल मिलाकर 16372 किसानों से लक्ष्य के सापेक्ष 94786.063 एमटी धान की खरीदारी की गई। इसमें 77874. 406 मी. टन धान का प्रेषण मिलों को कर दिया गया है। गन्ना के दो क्रय केंद्र संचालित किए गए हैं। इसमें मटेहूं एवं फकराबाद में तौल कार्य सुचारु रूप से किया जा रहा है। बताया कि गौशाला-पशु आश्रय केंद्रों पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों को मिलाकर 2483 पशु हैं। इसमें टैग किए गए गोवंश की संख्या 2343 है। नोडल अधिकारी ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए जनपद में कराए जा रहे स्वैब टेस्ट की जानकारी ली। कोविड-19 की वैक्सीन के रख-रखाव एवं पूर्व से की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें