फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले के 126 विद्यालयों में स्थापित होंगी आईसीटी लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के सभी ब्लाॅक संसाधन केंद्रों पर आईसीटी लैब स्थापित की गई थी लेकिन अब शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए सभी परिषदीय विद्यालयों में आईसीटी लैब की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

बच्चों को रोचक ढंग से पढ़ाने के लिए की जा रही इस कवायद के तहत जिले में 126 स्कूलों का आईसीटी लैब की स्थापना के लिए चयन किया गया है। इनमें से 94 विद्यालयों में सभी व्यवस्थाओं की जांच कर ली गई है। जबकि शेष में इसकी स्थापना के लिए संसाधनों की जांच की जा रही है।
जिले में 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें 1462 प्राथमिक, 350 उच्च प्राथमिक और 454 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से परिषदीय विद्यालयों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए स्मार्ट क्लास के साथ आईसीटी लैब भी विकसित की जा रही है। विद्यालयों में इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलाॅजी (आईसीटी) लैब बनाई जा रहीं है।
अभी तक जिले के सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों पर आईसीटी लैब स्थापित की गई थी। शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए अब सभी परिषदीय विद्यालयों में आईसीटी लैब की स्थापना की जाएगी।
इसके लिए जिले के 126 विद्यालयों का चयन किया गया है। इसमें 94 स्कूलों में लैब की स्थापना के लिए उपलब्ध संसाधनों की जांच कर ली गई है। जल्द ही चयनित प्रत्येक विद्यालय को छात्र संख्या के हिसाब से कंप्यूटर मिलेंगे। इन विद्यालयों में उपकरण और फर्नीचर उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें