ICSE ISC Result: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) का परिणाम बुधवार को जारी किया गया। इस दौरान आईएससी के 12वीं के नतीजे आते ही विद्यार्थी अपना रिजल्ट देखने में जुट गए। इसमें शहर के सेंट जॉन्स स्कूल की दिव्यांशी श्रीवास्तव (साइंस) ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन
इसी तरह 10वीं में प्रांजल सिंह कुशवाहा ने 96.22 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वहीं इसी विद्यालय की 12वीं कॉमर्स की छात्रा आराध्या वर्मा ने 84.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
सेंट जॉन्स स्कूल में 12वीं में कुल 145 में 144 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। जबकि एक छात्र अनुत्तीर्ण रहा। इसी तरह हाईस्कूल की परीक्षा में 214 छात्राओं में 213 छात्र पास हुए। जबकि एक छात्र अनुत्तीर्ण रहा।