वाराणसी-छपरा रेलखंड पर संचालित होने वाली वंदे भारत स्पेशल ट्रेन की समयावधि बढ़ा दी गई है। साथ ही दो और समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। इन सभी का सिटी रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया गया है। इससे यात्रियों को सुविधा होगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का संचालन वाराणसी-छपरा रेलखंड पर 27 मार्च से किया जा रहा है। 26 अप्रैल तक इसका संचालन करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब इसकी समयावधि में विस्तार कर दिया गया है। अब इस ट्रेन का संचालन 11 जुलाई तक होगा। 02270 छपरा वंदे भारत विशेष गाड़ी 11 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को लखनऊ से दोपहर में 02.15 बजे प्रस्थान कर गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन शाम 07.35 बजे पहुंचकर आगे के लिए रवाना होगी। वापसी यात्रा में 02269 छपरा-लखनऊ वंदे भारत विशेष गाड़ी 11 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को छपरा से रात 11.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बलिया से रात में 12.07 बजे से गाजीपुर सिटी से 01.01 बजे पहुंचकर आगे के लिए रवाना होगी। इसमें कुल 8 कोच लगाए जाएंगे। वहीं 04018 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 01 से 29 मई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 09.00 बजे प्रस्थान कर औड़िहार रात 10.15 बजे, गाजीपुर सिटी से 11.00 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04017 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 02 से 30 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से सुबह 07.30 बजे प्रस्थान कर गाजीपुर सिटी से दोपहर 12.25 बजे, औड़िहार 01.10 बजे पहुंचेगी। इसमें कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
0000000000000000
आनंद विहार टर्मिनल-बरौनी का संचालन 4 मई से
गाजीपुर। 04020 आनंद विहार टर्मिनल-बरौनी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 04 मई से 06 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी। ट्रेन औड़िहार पर अगले दिन सुबह 10.37 बजे, गाजीपुर सिटी पर 11.22 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04019 बरौनी-आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 28 अप्रैल से 07 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को बरौनी से रात 08.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुरेमनपुर से रात 12.35 बजे, गाजीपुर सिटी से दोपहर 02.20 बजे, औड़िहार से 03.05 बजे खुलकर आगे के लिए रवाना होगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 02, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 19 कोच लगाये जाएंगे।
लखनऊ-छपरा वंदे भारत स्पेशल का संचालन 11 जुलाई तक, कैंट होकर चलेगी
लखनऊ-छपरा वंदे भारत स्पेशल का संचालन 11 जुलाई तक, काशी होकर जाएगी
- मंगलवार को ट्रेन का संचालन नहीं होगा, छह दिन निर्धारित समय से होकर जाएगी-आएगी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। लखनऊ-छपरा वंदे भारत स्पेशल (02270/02269) का संचालन 11 जुलाई तक होगा। यह ट्रेन सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलाई जाएगी। मंगलवार को संचालन बंद रहेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 02270 लखनऊ-छपरा वंदे भारत स्पेशल लखनऊ से दोपहर 2.15 बजे खुलेगी और सुल्तानपुर होकर शाम 6.25 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंचेगी, फिर गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर होकर रात 9.30 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी की यात्रा में 02269 छपरा-लखनऊ वंदे भारत छपरा से रात 11 बजे खुलेगी और सुरेमनपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी होकर रात 2.35 बजे वाराणसी कैंट पहुंचेगी। सुबह 6.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसमें कुल 8 कोच होंगे। गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन शाम 07.35 बजे पहुंचकर आगे के लिए रवाना होगी।
चार मई से सात जुलाई तक चलेगी आनंद विहार-छपरा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन
आनंद विहार टर्मिनल-बरौनी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक (04020/04019) औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर व छपरा स्पेशल ट्रेन का संचालन चार मई से सात जुलाई तक होगा। 04020 आनंद विहार टर्मिनल-बरौनी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से शाम 7.30 बजे छूटेगी और दूसरे दिन सुबह 9.40 बजे कैंट स्टेशन से होकर शाम 6 बजे बरौनी पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04019 बरौनी-आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक सोमवार को बरौनी से रात 8 बजे खुलेगी और दूसरे दिन सुबह 4.20 बजे वाराणसी कैंट होकर शाम 7 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।